करंट की चपेट में आने से 35 वर्षीय महिला की मौत
Nov 8, 2025, 10:52 IST
THE BIKANER NEWS.करंट की चपेट में आने से 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई हैl जानकारी के अनुसार बीकानेर जिले के लूणकरणसर तहसील के 6 चक बीएचएम कांकडवाला क्षेत्र में एक महिला संध्या देवी (35) की करंट लगने से मौत हो गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार खेत में स्विच बंद करते समय महिला के करंट लगा इसके बाद वह भी बेसुध हो गई। विवाहित महिला के परिजन विवाहिता को लेकर अस्पताल पहुंचे सूचना के बाद लूणकरणसर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। डॉक्टरी मुआयने के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया गया।

