Movie prime

शहर के इस थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर समाप्त की जीवनलीला

 
,,
बीकानेर। शहर के व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला को समाप्त कर ली। जानकारी मिली कि शिवबाड़ी इलाके में 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही व्यास कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को खादिम खिदमतगार सोसायटी तथा असहाय सेवा संस्था की मदद से मोर्चरी में रखवाया।

 मृतक की पहचान नीरज पुत्र लोकेश के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।