Movie prime

कोटगेट थाना क्षेत्र में गौवंस के साथ कुकर्म करने का मामला आया सामने,गौभक्तो में आक्रोश

 
,,

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, बीकानेर में एक बार फिर से मानवता को शर्मशार और तार-तार करने वाली घटना सामने आई है।   कुछ दिनों पहले जहां नयाशहर थाना क्षेत्र में ऐसा मामला प्रकाश में आया था वही अब ताजा मामला कोटगेट थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार शहर में एक व्यक्ति ने गाय के साथ दुष्कर्म जैसा जघन्य अपराध किया। यह शर्मनाक घटना कोटगेट थाना क्षेत्र की है। आरोपी की पहचान नवाब नामक व्यक्ति के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ कोटगेट थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

थानाधिकारी विश्वजीत सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई।

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आने की जानकारी मिली है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैला दी है।पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयासों में जुटी है। वहीं, इस घिनौनी हरकत को लेकर क्षेत्र में भारी आक्रोश है और लोग आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।