Movie prime

जयपुर में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी से की मुलाकात

 
,,

भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक डॉ. सिद्धार्थ असवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा राजस्थान के प्रदेश महामंत्री श्री श्रवण सिंह बगड़ी से जयपुर में मुलाकात की।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने श्री बगड़ी का शॉल व पुष्पगुच्छ भेंटकर अभिनंदन किया और प्रदेश में चिकित्सा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण तथा आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक के दौरान चिकित्सा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने संगठन की गतिविधियों और बिकानेर में चलाए जा रहे स्वास्थ्य सेवा अभियानों की जानकारी साझा की। प्रदेश महामंत्री श्री श्रवण सिंह बगड़ी ने प्रतिनिधिमंडल के प्रयासों की सराहना करते हुए संगठन व चिकित्सा क्षेत्र के समन्वय को और मजबूत करने का आश्वासन दिया।

मुलाकात के दौरान चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. राजेश वैष्णव, प्रदेश सह-संयोजक कमलेश जी तथा डॉ. जैन सहित प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।