राजस्थान ब्राह्मण महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनने पर आचार्य का किया सम्मान
Aug 13, 2025, 18:13 IST
THE BIKANER NEWS.राजस्थान ब्राह्मण महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनने पर पीडब्ल्यूडी कॉन्ट्रेक्टर एसोसिएशन द्वारा एसोसिएशन कक्ष में उमाशंकर आचार्य का सम्मान किया गया।
एसोसिएशन से जुड़े महेंद्र रंगा ने बताया कि संस्था अध्यक्ष गोपाल किराड़ू और कनिष्ठ अभियंता अमन शर्मा ने माला और साफा पहनाकर स्वागत किया।सहायक अभियंता कुसुम पुरोहित,कोमल भोजक,मनीषा शर्मा ने शॉल पहनाकर स्वागत किया।समारोह का संचालन मनोज पुरोहित ने किया।
समारोह में विजय व्यास, संजय व्यास, नन्दलाल जोशी,लखुराम, दिनेश जोशी, मक्खन जोशी, कुलदीप, मुन्ना कसाई, सुमेरसिंह बेनीवाल, राजू व्यास, महेन्द्र रंगा, सुभम राठी, कालूराम भाटी, जितेन्द्र सिंह, दिलीप सिंह, मोहन थानवी, कैलासपति व्यास, राम कुमार रंगा, दिनेश मेहतानी आदि सदस्य उपस्थित रहे।