Bikaner News: बीकानेर शहर में अमोनिया गैस के रिसाव से मचा हड़कंप, कई लोगों की बिगड़ी तबीयत
Bikaner News: राजस्थान प्रदेश के बीकानेर शहर से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार बीकानेर शहर के चौखूंटी क्षेत्र में स्थित एक बर्फ फैक्ट्री में अमोनिया गैस के रिसाव से आसपास के क्षेत्र में और हड़कंप मच गया। बर्फ फैक्ट्री में अमोनिया गैस के रिसाव की खबर फैलने से आसपास लगते क्षेत्र में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
अमोनिया गैस के रिसाव से कई लोगों की तबीयत बिगड़ने की खबर भी सामने आई है। हालांकि, बताया जा रहा है कि अब अमोनिया गैस के रिसाव को पूरी तरह से दुरुस्त कर दिया गया है। चौखूंटी क्षेत्र में नगर निगम के पास स्थित रामपुरिया आइस फैक्ट्री में हुआ यह हादसा
बीकानेर शहर में आज सुबह 9:30 बजे के लगभग चौखूंटी क्षेत्र में उसे समय हड़कंप मच गया जब एक बर्फ फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव होना शुरू हो गया। शहर में चौंखूटी क्षेत्र स्थित नगर निगम के भंडार के पीछे रामपुरिया आइस फैक्ट्री में अमोनिया गैस के रिसाव का यह हादसा हुआ है।
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9:30 बजे कई लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। जिस पर लोगों ने आसपास जांच पड़ताल करनी शुरू कर दी। लोग जब इधर-उधर जांच पड़ताल करते हुए फैक्ट्री के पास पहुंचे तो उन्हें फैक्ट्री से रिसाव की आवाज सुनाई दी।
स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना
बीकानेर शहर के चौंखूटी क्षेत्र में जब अमोनिया गैस के रिसाव के चलते लोगों को की तबीयत बिगड़ने लगी तो स्थानीय लोगों ने इस घटना की पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस को सूचना देने के बाद भी इस मामले में किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की।
वाल्मीकि बस्ती निवासी महेंद्र ने बताया कि उसकी बार फैक्ट्री में अमोनिया गैस के रिसाव उनकी पत्नी की तबीयत अचानक खराब हो गई। जब उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी और उल्टियां शुरू हो गई तो उसे पड़ोस में रिश्तेदार के घर पर छोड़ना पड़ा।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि पुलिस सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची तो थी, लेकिन मौके पर पहुंचकर कोई कार्रवाई न करते हुए पुलिस कर्मियों ने कहा कि अमोनिया गैस के रिसाव को रोकना उनका काम नहीं है।