Movie prime

बीकानेर के इस रेलवे स्टेशन पर अमृतम समता जल मंदिर शुरू, यात्रियों को तीन महीने तक मिलेगा पूरा लाभ 

बीकानेर रेलवे यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है।  बता दे की नोखा रेलवे स्टेशन पर श्री साधुमार्गी समता युवा संघ ने अमृतम समता जल मंदिर की शुरुआत की। नवकार मंत्र के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

 
बीकानेर के इस रेलवे स्टेशन पर अमृतम समता जल मंदिर शुरू, यात्रियों को तीन महीने तक मिलेगा पूरा लाभ 

Rajasthan News : राजस्थान में बीकानेर रेलवे यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है।  बता दे की नोखा रेलवे स्टेशन पर श्री साधुमार्गी समता युवा संघ ने अमृतम समता जल मंदिर की शुरुआत की। नवकार मंत्र के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

युवा संघ के अध्यक्ष जितेन्द्र गोलछा ने बताया कि आने वाली सभी ट्रेनों के यात्रियों को फिल्टर ठंडा पानी मुफ्त में दिया जाएगा। यह सेवा आगामी तीन महीने तक जारी रहेगी।Rajasthan News


नि:शुल्क जल सेवा

संघ के मंत्री विरेन्द्र बैद ने कहा कि ग्रीष्म काल में रेलवे स्टेशन पर नि:शुल्क जल सेवा की जाती है। ट्रेनों के आने के समय संघ के सदस्य यात्रियों को शीतल जल उपलब्ध कराते हैं। इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वालों को राहत मिलती है।

जल मंदिर के प्रभारी मनोज डागा ने बताया कि शुभारंभ के मौके पर स्टेशन अधीक्षक अरुण सिंह मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रमोशन काउंसिल महाराष्ट्र के अध्यक्ष सुंदरलाल बोथरा, संघ अध्यक्ष मदनलाल लुनिया और कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।Rajasthan News

अधिक जानकारी के लिए बता दे की इस कार्यक्रम में महिला मंडल और बालिका मंडल की सदस्याएं भी शामिल हुईं। युवा संघ के सभी सदस्यों ने जल सेवा के लिए उत्साह दिखाया। राकेश पींचा, विकास सुराणा, अमित लालानी, भरत बुच्चा समेत कई सदस्य मौजूद रहे।