Movie prime

आंगनबाड़ी एवं आशा कार्मिकों ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को सौप ज्ञापन

 
,,
THE BIKANER NEWS:-आज बीकानेर जिला मुख्यालय पर राजस्थान आंगनबाड़ी एवं आशा कर्मचारी महासंघ (BMS) के आह्वान पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं आशा सहयोगिनियों द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में जिला कलेक्टर महोदय के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री, राजस्थान सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया गया।

यह कार्यक्रम भारतीय मजदूर संघ के मार्गदर्शन में शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्मिकों ने राज्य बजट में मानदेय वृद्धि नहीं किए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि चुनावी घोषणा पत्र में मानदेय ₹13,500 करने का वादा किया गया था तथा पूर्व में प्रति वर्ष 10% वृद्धि की घोषणा भी की गई थी, किंतु वर्तमान बजट में इसका कोई प्रावधान नहीं किया गया। साथ ही सेवानिवृत्ति पर एकमुश्त आर्थिक सहयोग राशि की पूर्व घोषणा आज तक लागू नहीं की गई है।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख साथियों में —
आंचाजी, जुलैखा, पार्वती, नीरू कंवर, गीता जी, पवन भाटी, कांता, पुष्पा छीपा, मंजू जोशी, यासमीन, सरोज, शबनम, सुल्ताना उपस्थित रहीं,विद्युत प्रदेश मंत्री दिलीप जी व्यास, सह जिला मंत्री पृथ्वी सिंह जी, वरिष्ठ मार्गदर्शक रघुनाथ जी सोलंकी, गिरधार गोपाल सोलंकी, संजय देवड़ा, जिला मंत्री नवीन स्वामी एवं जिलाध्यक्ष रेखा पंडित विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि यदि सरकार शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो संगठन आगामी चरणों में लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से आंदोलन को और तेज करेगा।
कार्यक्रम शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ तथा अंत में सभी ने एकजुट रहकर अपने अधिकारों की लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया।