अष्ट महालक्ष्मी आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर सुजानदेसर में गुरु एवम वेद व्यास पूर्णिमा मनाई:
Jul 29, 2026, 15:44 IST
बीकानेर:-गुरु पूर्णिमा एवं वेदव्यास पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री अष्ट महालक्ष्मी आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर सुजानदेसर में बड़े धूमधाम से गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया।
मंदिर के पुजारी पंडित सुरेश रंग ने बताया कि मंदिर के अधिष्ठाता पंडित भाईश्री के आचार्यत्व में प्रातः 11:15 बजे आदि गुरु शंकराचार्य भगवान की मूर्ति का पंचपुष्प जल एवं पंचामृत से अभिषेक अर्चन किया गया तत्पश्चात महाआरती की गई।
दोपहर 12:30 बजे आदि गुरु शंकराचार्य एवम महर्षि वेद व्यास जी की चरण पादुका का पूजन शहर के गणमान्य सनातनी भक्तजनो जिसमे मंदिर ट्रस्टी प्रहलादराम गहलोत, लोटस डेयरी के अशोक मोदी, सुनीलम, पूनमचंद झंवर, ओमप्रकाश सोनी, मुकेश रंगा, मुकेश चौधरी, सोनू गहलोत, शेरू गहलोत, पंडित चेतन जोशी आदि द्वारा किया गया।

