Movie prime

Rajasthan : 94 वर्ष की उम्र में बीजेपी के दिग्गज नेता किशनाराम का निधन, शेखावत राज में बने थे संकट मोचक, जानें कैसा उनका पूरा सियासी सफर 

तीन बार विधायक रहे वरिष्ठ नेता किशनाराम नाई का सोमवार रात को निधन हो गया। वे 94 वर्ष के थे। उनके निधन से राजस्थान की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई। आज दोपहर बाद किशनाराम नाई का अंतिम संस्कार होगा।
 
94 वर्ष की उम्र में बीजेपी के दिग्गज नेता का निधन, शेखावत राज में बने थे संकट मोचक

Krishna Ram Nai Passed Away:  राजस्थान के बीकानेर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।  बता दे की तीन बार विधायक रहे वरिष्ठ नेता किशनाराम नाई का सोमवार रात को निधन हो गया। वे 94 वर्ष के थे। उनके निधन से राजस्थान की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई। आज दोपहर बाद किशनाराम नाई का अंतिम संस्कार होगा।

आज दोपहर दो बजे अंतिम यात्रा 
किसनाराम के पड़पोते करण आशीष जाड़ीवाल ने बताया कि उनकी अंतिम यात्रा मंगलवार दोपहर 2 बजे मोक्षधाम, कालू रोड पहुंचेगी। किसनाराम किडनी और सीने में संक्रमण की बीमारी से जूझ रहे थे। उन्होंने 94 वर्ष की आयु में श्रीडूंगरगढ़ में अंतिम सांस ली।Krishna Ram Nai Passed Away

नेताओं ने किया शोक प्रकट 

किशनाराम नाई के निधन पर केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पूर्व विधायक बिहारी लाल बिश्नोई, भाजपा नेता अशोक भाटी ने किशनाराम नाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।


1993 में भैरोंसिंह शेखावत सरकार में बने संकटनमोचन 

वर्ष 1956 में अपना राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले किशनाराम नाई तीन बार भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए। वे नगर पालिका श्रीडूंगरगढ़ के चेयरमैन, बीकानेर देहात भाजपा जिलाध्यक्ष और चूरू भाजपा जिलाध्यक्ष भी रहे।

Krishna Ram Nai Passed Away साल 1990 में दिग्गज नेता कुंभाराम आर्य को हराकर वे चर्चा में आए थे। किशनाराम नाई ने 1993 में भैरोंसिंह शेखावत सरकार पर आए राजनीतिक संकट में संकट मोचक की भूमिका निभाई थी। इसके बाद से ही वे पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भैरोंसिंह शेखावत के खास माने जाते थे।