Movie prime

लूणकरणसर में प्रत्येक सोमवार नाड़ी परीक्षण आधारित आयुर्वेदिक परामर्श शिविर

 
,ज़
THE BIKANER NEWS:-लूणकरणसर। श्री लूणकरणसर स्थित जीवन रक्षा आयुर्वेद भवन में प्रत्येक सोमवार को नाड़ी परीक्षण (नब्ज जांच) के माध्यम से आयुर्वेदिक परामर्श एवं उपचार सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। संस्थान के अनुसार नाड़ी वैद्य भीष्मा आयुर्वेदा द्वारा मरीजों की नाड़ी देखकर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का आकलन कर उपचार संबंधी परामर्श दिया जाता है।
संस्थान द्वारा जारी जानकारी के अनुसार गठिया, जोड़ों का दर्द, लकवा, सर्वाइकल, सायटिका, महिलाओं की विभिन्न स्वास्थ्य समस्याएं, पाचन संबंधी रोग, त्वचा रोग, शुगर, ब्लड प्रेशर, हार्ट संबंधी समस्याएं तथा अन्य बीमारियों के लिए आयुर्वेदिक परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है।
इसके अलावा विभिन्न प्रकार के नशों की लत से मुक्ति के लिए भी परामर्श एवं उपचार की सुविधा होने का दावा किया गया है।
संस्थान के संचालक डॉ. गोविन्द रांकावत (एमडी) हैं।
जीवन रक्षा आयुर्वेद भवन,
माँ ब्राह्मणी मंदिर के पास, कालू रोड,
श्री लूणकरणसर, बीकानेर (राजस्थान)।