Movie prime

बाबा धरणीधर महादेव की नगर भ्रमण शोभायात्रा 17 को, भव्य भस्म आरती बनेगी आकर्षण का केंद्र  

 
,,

बीकानेर। 'धरणीधर श्रृंगार कमेटी' द्वारा आगामी 17 अगस्त (सावन के तीसरे सोमवार) को श्री धरणीधर महादेव मंदिर में भव्य सावन महोत्सव, महाअभिषेक, अलौकिक भस्म आरती एवं नगर भ्रमण शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा।

कमेटी अध्यक्ष रवींद्र आचार्य ने बताया कि सावन के इस पावन अवसर पर बाबा का अलौकिक शृंगार किया जाएगा। बीकानेर की धार्मिक परंपरा में इस उत्सव का विशेष महत्व है और आयोजन को भव्य बनाने के लिए कमेटी द्वारा सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।

सोनू स्वामी एवं कोषाध्यक्ष अभिषेक आचार्य ने बताया कि दोपहर 1:00 बजे मंदिर से भव्य नगर भ्रमण यात्रा रवाना होगी। जो भी श्रद्धालु यात्रा में शामिल होना चाहते हैं, वे दोपहर 12:00 बजे तक मंदिर परिसर अवश्य पहुँचें। यह यात्रा धरणीधर मंदिर से शुरू होकर दशनाम गोस्वामी मोहल्ला, उस्ता बारी, आचार्य चौक, मोहता चौक, हर्षों का चौक, रतानी व्यासों का चौक, सदा फतेह, बारगवाड़ चौक व नत्थूसर गेट होते हुए पुनः मंदिर पहुँचेगी, जहाँ जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत होगा।

मुख्य पुजारी ओम जी महाराज एवं भस्म आरती पुजारी विशाल शर्मा ने बताया कि “सावन के इस सोमवार स्वयं बाबा भूतेश्वर प्रत्यक्ष रूप से भस्म लगाने पधारते हैं।” सायंकाल 5:00 से रात्रि 9:30 बजे तक मंदिर में विशेष महाअभिषेक एवं उज्जैन की तर्ज पर अलौकिक भस्म आरती होगी। कमेटी ने समस्त धर्मप्रेमी जनता को दर्शन हेतु आमंत्रित किया है।