गुल्लक से समाज सेवा की अलख जगाने वाले भार्गव को मिली डॉक्टरेट की मानद उपाधि
THE BIKANER NEWS:-नोखा/बीकानेर।हौसले अगर बुलंद हों तो शारीरिक अक्षमता कभी बाधा नहीं बनती। इसे साबित कर दिखाया है नोखा के वार्ड नंबर 35 निवासी विजय कुमार भार्गव ने। समाज सेवा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट और उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए उन्हें 'ग्लोबल ह्यूमन राइट ट्रस्ट, जम्मू' द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि से नवाजा गया है।
ट्रस्ट के चेयरमैन ने किया सम्मानित
विजय कुमार भार्गव को यह सम्मान ग्लोबल ह्यूमन राइट ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. रहमान द्वारा प्रदान किया गया। भार्गव को यह उपाधि उनके स्थानीय क्षेत्र में निरंतर की जा रही निस्वार्थ सेवा और समर्पण के लिए दी गई है। इस उपलब्धि पर नोखा क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
गुल्लक से जोड़ते हैं मदद की राशि
विजय कुमार भार्गव दोनों पैरों से दिव्यांग हैं, लेकिन उनका जज्बा किसी से कम नहीं है। वे समाज सेवा के लिए एक अनोखा तरीका अपनाते हैं—वे अपनी 'गुल्लक' में पैसे जुटाते हैं और उस राशि को जरूरतमंदों की सेवा में लगा देते हैं।
इन प्रमुख कार्यों में रहा विशेष योगदान
भार्गव लंबे समय से विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और कार्यों में सहयोग दे रहे हैं। उनके प्रमुख योगदान इस प्रकार हैं:
नारायण सेवा संस्थान: पूर्व में सहयोग प्रदान किया।
गौ सेवा: श्री कृष्ण गोपाल गौशाला, नागौर में सहयोग।
आश्रम सेवा: अपना घर आश्रम, नोखा और निडी ब्रिज महिला अनाथ आश्रम, सीकर में नाश्ते का सहयोग।
पर्यावरण व स्वास्थ्य: स्थानीय क्षेत्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम और योगा कैंप का आयोजन।
डॉ विजय कुमार भार्गव ने वीआर फाउंडेशन को बच्चों को चिल्ड्रन आश्रम बीकानेर में फल वितरण का सहयोग और जीव रक्षक समिति के जगदीश जी प्रजापत को बेसहारा गोवंश के लिए पानी टैंकर का सहयोग दिया डॉक्टर भार्गव का सामाजिक संस्थानों में योगदान देना लगातार जारी है भार्गव ने दोनों संस्थाओं के श्रीमती अर्चना सक्सेना जी और जगदीश जी प्रजापत का आभार जताया,!
विजय कुमार भार्गव की यह उपलब्धि न केवल नोखा बल्कि पूरे बीकानेर जिले के लिए गौरव की बात है।

