राजस्थान बॉडी बिल्डिंग संघ में बड़ा बदलाव: अरुण व्यास बने एडहॉक कमेटी के संयोजक, 3 महीने में कराने होंगे चुनाव
पुरानी कार्यकारिणी और पहली एडहॉक कमेटी की विफलता
राजस्थान क्रीड़ा अधिनियम 2005 के तहत की गई एक जांच में संघ के पूर्व पदाधिकारियों (पूर्व अध्यक्ष नवीन यादव, पूर्व सचिव अशोक औदीच्य और पूर्व कोषाध्यक्ष राजेश यादव) पर निर्हरताओं (अयोग्यताओं) की पुष्टि हुई थी। सुनवाई का पर्याप्त अवसर देने के बाद, रजिस्ट्रार सहकारी समितियां (राजस्थान) ने निर्वाचित कार्यकारिणी को भंग कर दिया था।
इसके बाद, 10 सितंबर 2025 को तीन महीने के लिए एक एडहॉक कमेटी का गठन किया गया था, जिसका कार्यकाल 12 सितंबर को समाप्त हो गया। लेकिन, यह कमेटी तय समय पर कोई भी कार्रवाई करने और चुनाव कराने में पूरी तरह विफल रही। इसी निष्क्रियता को आधार बनाते हुए अब इस कमेटी का पुनर्गठन किया गया है।
सहकारिता रजिस्ट्रार ने जारी किए आदेश
राजस्थान के सहकारिता रजिस्ट्रार डॉ. समित शर्मा ने राजस्थान क्रीड़ा अधिनियम, 2005 की धारा 24(1)(क) के तहत अधिकारों का प्रयोग करते हुए यह आदेश जारी किए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पुनर्गठित समिति को राजस्थान बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के उपनियमों के अनुसार हर हाल में आगामी तीन महीने के भीतर नई कार्यकारी समिति के चुनाव संपन्न कराने होंगे।
ये है नई 5 सदस्यीय कमेटी:
नई एडहॉक कमेटी में बीकानेर, जोधपुर और चूरू के पदाधिकारियों को शामिल किया गया है:
- अरुण व्यास (अध्यक्ष, बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संघ) – संयोजक
- प्रसन्न तेजी (सचिव, जोधपुर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम) – सदस्य
- राकेश स्वामी (अध्यक्ष, चूरू जिला बॉडी बिल्डिंग संगम) – सदस्य
- मुरली मनोहर किराडू (कोषाध्यक्ष, जिला बॉडी बिल्डिंग संघ बीकानेर) – सदस्य
- पवन पुनिया (कोषाध्यक्ष, जिला बॉडी बिल्डिंग संघ चूरू) – सदस्य
जयपुर/बीकानेर। राजस्थान बॉडी बिल्डिंग संघ की तदर्थ (एडहॉक) कमेटी में बड़ा बदलाव किया गया है। पुरानी कमेटी की निष्क्रियता को देखते हुए सहकारिता रजिस्ट्रार ने एक नई पांच सदस्यीय कमेटी का पुनर्गठन किया है। इस नई कमेटी की कमान बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संघ के अध्यक्ष अरुण व्यास को सौंपी गई है, जिन्हें संयोजक (कन्वीनर) नियुक्त किया गया है। नई कमेटी को आगामी तीन महीने के भीतर संघ के चुनाव संपन्न कराने की अहम जिम्मेदारी दी गई है।