बीकानेर में बड़ी वारदात! पूर्व सरपंच को कुल्हाड़ी से काटा, जानिए पूरा मामला
Rajasthan News : बीकानेर से इस वक्त कि बड़ी खबर सामने आ रही है जिसके बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। जानकारी के अनुसार बता दे कि बीकानेर में पूर्व सरपंच की हुई नृशंस हत्या का मामला सामने आया है। वहीँ हत्या के बाद से उसका भतीजा फरार है, ऐसे में पुलिस को उसी पर शक है।
मिली जानकारी के अनुसार बता दे कि पूर्व सरपंच का मर्डर कुल्हाड़ी से किया गया है। घटना जिले के श्रीडूंगरगढ़ के धीरदेसर चोटियान गांव की गुरुवार (18 सितंबर) देर रात की है।
पुलिस के अनुसार
श्रीडूंगरगढ़ डीएसपी निकेत पारीक ने बताया कि पूर्व सरपंच मेघराज चोटिया (70) और उसके भतीजे बलबीर के बीच देर रात झगड़ा हुआ था। दोनों में दुकान को लेकर विवाद था।
आशंका है कि बलबीर ने मेघराज की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी। झगड़े दौरान मेघराज की पत्नी रामी देवी घर पर ही थी, लेकिप वो सो रही थी।Rajasthan News
शुक्रवार सुबह उसने मेघराज को लहूलुहान देखा तो बेटों व अन्य लोगों को घटना की जानकारी दी। पुलिस को भी शुक्रवार सुबह ही सूचना दी गई।
पुलिस शुक्रवार सुबह से बलबीर को ढूंढ रही है। पुलिस ने कई जगह दबिश भी दी है। जानकारी के अनुसार मेघराज वर्ष 2005 से 2010 तक धीरदेसर चोटियान गांव के सरपंच थे।
तभी से उनके परिवार में दुकान को लेकर विवाद था। पिछले दिनों गांव के कुछ लोगों की मध्यस्थता के बाद समझौता भी हुआ, लेकिन बलबीर इस समझौते को लेकर नाखुश था।
इसी कारण वो गुरुवार देर रात झगड़ा करने पहुंचा। अब तक इस मामले में FIR दर्ज नहीं हुई है।Rajasthan News