Movie prime

बीकानेर में बड़ी वारदात! आपसी विवाद के चलते युवक की हत्या, जानिए पूरा मामला 

 
बीकानेर में बड़ी वारदात! आपसी विवाद के चलते युवक की हत्या, जानिए पूरा मामला 

The Bikaner News: राजस्थान के बीकानेर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही जहाँ आपस विवाद से एक युवक की जान चली गई। 

मिली जानकारी के अनुसार बता दे की यह पूरा मामला शहर के मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।  जहाँ महादेव नगर रामपुरा बाईपास पर देर रात एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान चांदरतन नायक के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार चांदरतन और उसके एक साथी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो बाद में इतना बढ़ गया कि हत्या कर दी गई।


पुलिस ने शव को लिए कब्जे में 

मृतक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर सीओ सिटी व थानाधिकारी पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया।

आरोपी की तलाश में दबिश


 जानकारी के अनुसार बता दे कि फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में यह बात सामने आई है कि दोनों के बीच विवाद शराब के नशे में हुआ था। फिलहाल हत्या के कारणों की पुख्ता जानकारी तो नहीं मिली है।