Movie prime

बीकानेर गैस सिलेंडर ब्लास्ट से जुड़ा बड़ा अपडेट, शहर को दे गया एक और जख्म 

 
बीकानेर गैस सिलेंडर ब्लास्ट से जुड़ा बड़ा अपडेट, शहर को दे गया एक और जख्म 

Bikaner News: बीकानेर जिले में गैस सिलेंडर घटना पुरे जिले को झकझोर कर रख दिया है।  ये हादसा ऐसा था की पुरे जिले में शोक की लहर दौड गई।  जिसे जैसे दिन गुजर रहे है यह सदमा लोगों को और बड़े जख्म दे रहा है। 

 

 शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में हाल ही में हुए गैस सिलेंडर ब्लास्ट में मृतकों की संख्या अब बढ़कर 10 हो गई है। पिछले कुछ दिनों से जिंदगी की जंग लड़ रहे अब एक और व्यक्ति की मोत की खबर सामने आई है।  जिसके बाद एक बार फिर शहर में शोक की लहर दौड गई।  

 

 कोतवाली एसएचओ जसवीर से मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में घायल सुशील सोनी का इलाज पीबीएम अस्पताल में चल रहा था, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। 


इस प्रकार, गैस सिलेंडर ब्लास्ट में अब तक 10 लोगों की जान चली गई है।हादसा मदान मार्केट की अंडरग्राउंड दुकान में गैस सिलेंडर के ब्लास्ट से हुआ था। हादसे के बाद दो दिन तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला।