Movie prime

बीकानेर: नयाशहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 'घोड़ी' पर दांव लगाते 6 जुआरी गिरफ्तार

 
,ज़
THE BIKANER NEWS:-

बीकानेर। नयाशहर थाना पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ खेलते 6 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 5 जून की शाम को वाल्मीकि बस्ती की गली में की गई।आरोपी एक विशेष प्रकार का जुआ खेल रहे थे जिसे स्थानीय भाषा में 'घोड़ी' कहा जाता है,

पुलिस ने मौके से 50,280 रुपये की नकदी जब्त की है। इसके साथ ही जुए में इस्तेमाल होने वाली 'घोड़ी' और टेप युक्त कांच के गिलास भी जब्त किए गए हैं।

 पुलिस को देखते ही कई लोग मौके से भागने में सफल रहे, जबकि पुलिस टीम ने मौके से 6 लोगों को धर दबोचा।

​पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ आरपीजीओ (RPGO) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।