बीकानेर: सुबह सुबह पलटी स्कूली बच्चों से भरी टैक्सी, जानें मोके के हालात
Aug 6, 2025, 09:38 IST
बीकानेर। बीकानेर से इस वक्त कि बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे कि बुधवार सुबह गजनेर रोड पुलिया के पास स्कूली बच्चों से भरी टैक्सी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। वहीँ गनीमत रहीं की टैक्सी में सवार स्कूली बच्चों को कोई गंम्भीर चोट नही लगी।
पिकअप कि लापरवाही से हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार बता दे कि तेज गति से आ रही पिकअप टैक्सी के आगे से अचानक कट मारा, जिससे टैक्सी अनियंत्रित होकर पलट गई। वहीँ अच्छी खबर ये है स्कूली बच्चों को किसी भी तरह कि कोई चोट नहीं आई है। हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मदद करने के लिए आगे आए और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।

