Bikaner:-शहर के इस थाना क्षेत्र में चाकू से वार कर युवक को किया घायल
Sep 15, 2025, 11:19 IST
THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, शहर में एक बार फिर से चाकूबाजी की घटना सामने आई है जिसमे एक युवक के घायल होने की जानकारी मिल रही है, शहर के अलग अलग इलाको में पूर्व में भी ऐसी वारदाते सामने आती रही है।ताज़ा मामला जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके का बताया जा रहा है जहां एक युवक पर बदमाश ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। उसे पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के भाई नगेन्द्र सिंह ने मनोज जाट के खिलाफ मामला दर्ज भी कराया है।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात को करीब साढ़े नौ बजे उसका भाई विक्रम सिंह घर से जा रहा था। तब रास्ते में आरोपी ने उसे रोका और मारपीट की। आरोपी ने चाकू से उस पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।