Movie prime

बीकानेर इंजीनियरिंग कॉलेज की बड़ी लापरवाही: 3 साल से जर्जर वर्कशॉप की दीवार ढही

,,
THE BIKANER NEWS,:-बीकानेर। बीकानेर के इंजीनियरिंग कॉलेज (ECB) के मैकेनिकल विभाग में प्रशासन की घोर लापरवाही और अनदेखी का एक बड़ा मामला सामने आया है। विभाग के वर्कशॉप की जो दीवार पिछले 3 वर्षों से जर्जर हालत में थी, वह आखिरकार कल ढह गई। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई मौजूद नहीं था, वरना एक बड़ा और जानलेवा हादसा हो सकता था।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार वर्कशॉप की इस खस्ताहाल दीवार को लेकर पिछले एक साल से लगातार कॉलेज प्रशासन को लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराया जा रहा था। लगातार चेताने के बावजूद प्रशासन ने मरम्मत का कोई काम नहीं करवाया। आखिरकार कल यह दीवार अपनी अंतिम सांसें गिनते हुए एक तरफ गिर गई। 
इस घटना ने कॉलेज में काम करने वाले कर्मचारियों और पढ़ाई करने वाले छात्रों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
​नॉन-टीचिंग स्टाफ की चिंता: यहां काम करने वाले नॉन-टीचिंग स्टाफ का न तो कोई जोखिम बीमा (Insurance) है और न ही सुरक्षा की कोई गारंटी। अगर काम के दौरान इस जर्जर इमारत से किसी कर्मचारी को कुछ हो जाता है, तो इसका पूरा जिम्मेदार कौन होगा!
साथ ही वर्कशॉप में हर दिन दर्जनों छात्र प्रैक्टिकल के लिए आते हैं। कॉलेज के लोगों का सवाल है कि यदि किसी छात्र के साथ यहां कोई हादसा हो जाता है, तो प्रशासन के पास क्या जवाब होगा? यहां पढ़ने वाले बच्चे आखिर किसके भरोसे हैं?
​जल्द कार्रवाई की मांग
कॉलेज के कर्मचारियों और छात्रों ने प्रशासन से सख्त मांग की है कि इस मामले में तुरंत संज्ञान लिया जाए और जर्जर ढांचे को दुरुस्त कर सुरक्षित माहौल बनाया जाए। अगर जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो किसी बड़े हादसे को टाला नहीं जा सकेगा।बीकानेर। बीकानेर के इंजीनियरिंग कॉलेज (ECB) के मैकेनिकल विभाग में प्रशासन की घोर लापरवाही और अनदेखी का एक बड़ा मामला सामने आया है। विभाग के वर्कशॉप की जो दीवार पिछले 3 वर्षों से जर्जर हालत में थी, वह आखिरकार कल ढह गई। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई मौजूद नहीं था, वरना एक बड़ा और जानलेवा हादसा हो सकता था।

कॉलेज के कर्मचारियों और छात्रों ने प्रशासन से सख्त मांग की है कि इस मामले में तुरंत संज्ञान लिया जाए और जर्जर ढांचे को दुरुस्त कर सुरक्षित माहौल बनाया जाए। अगर जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो किसी बड़े हादसे को टाला नहीं जा सकेगा।