नेतृत्व विकास कार्यशाला में बीकानेर का उत्कृष्ट प्रदर्शन, प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान*
इस कार्यशाला में बीकानेर से अध्यक्ष वर्ग के अंतर्गत निम्न कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई—
श्री ओम जी रामावत
श्री पृथ्वी सिंह जी
श्री मुकेश मेहरा
श्री निर्मल देवड़ा
श्री दिलीप व्यास
श्री नवीन स्वामी
श्री नरेंद्र जी छींपा
श्री चंद्रकांत जी घारू
कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को विश्वकर्मा श्रम सेवा न्यास द्वारा संगठनात्मक कार्य, नेतृत्व विकास, सामाजिक दायित्व एवं सेवा-समर्पण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
सभी कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण के दौरान गंभीरता से अध्ययन एवं अभ्यास करते हुए अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज करवाई और नए अनुभव प्राप्त किए।
*प्रशिक्षण पूर्ण होने पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र (Certificate) प्रदान किए गए, जो उनके समर्पण एवं सफल सहभागिता का प्रतीक है।*
*सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे संगठन के प्रति पूर्ण ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे तथा समाज एवं राष्ट्रहित में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।

