Movie prime

बीकानेर को मिली एनडीपीएस कोर्ट की सौगात: वकीलों ने विधायक जेठानंद व्यास का जताया आभार, सीएम का भी किया धन्यवाद

 
,,
THE BIKANER NEWS:बीकानेर।राजस्थान बजट 2026 में बीकानेर को एनडीपीएस (NDPS) न्यायालय की सौगात मिलने पर बीकानेर कोर्ट परिसर में हर्ष का माहौल है। इस महत्वपूर्ण घोषणा के लिए गुरुवार को अधिवक्ताओं ने बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास का गर्मजोशी से स्वागत किया और तहे दिल से आभार व्यक्त किया।

​कोर्ट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में वकीलों ने कहा कि बीकानेर में एनडीपीएस कोर्ट खुलने से न्यायिक प्रक्रिया में तेजी आएगी और पक्षकारों को बड़ी राहत मिलेगी। अधिवक्ताओं ने इस घोषणा को करवाने में विधायक जेठानंद व्यास के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री और पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया।

इन्होंने जताया आभार:

विधायक का धन्यवाद ज्ञापित करने वालों में प्रमुख रूप से वरिष्ठ एडवोकेट त्रिलोक नारायण पुरोहित, एडवोकेट विजय आनंद, एडवोकेट सुरेश नारायण, एडवोकेट पार्थ व्यास, एडवोकेट गिरीश व्यास, एडवोकेट नितिन चूरा, दामोदर भादाणी और महेंद्र छंगाणी शामिल रहे।

​इस अवसर पर अन्य कई अधिवक्ताओं और न्यायिक कर्मचारियों ने भी सरकार के इस फैसले की प्रशंसा जताई और इसे बीकानेर के न्यायिक क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया।