Movie prime

बीकानेर: वार्ड नंबर 36 में नारकीय हालात, जाम नालियों और गंदगी से आमजन परेशान

 
,,
THE BIKANER NEWS:बीकानेर। शहर के वार्ड नंबर 36 स्थित सुनार मोहल्ले की हालत इन दिनों बद से बदतर हो चुकी है। स्कूल और मंदिर जाने वाले मुख्य रास्ते पर सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि न तो गलियों की सफाई हो रही है और न ही सीवरेज की, जिसके कारण सड़कों पर गंदा पानी और कचरा पसरा हुआ है।

​क्षेत्रवासियों ने बताया कि सड़क के दोनों तरफ नालियां नहीं होने के कारण सारा गंदा पानी सड़क पर ही जमा रहता है। इससे न केवल पैदल चलने वालों और स्कूली बच्चों को परेशानी हो रही है, बल्कि मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी गंदगी के बीच से गुजरना पड़ रहा है। नालियां जाम होने और सड़कों पर जलजमाव से बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। जनता ने प्रशासन से जल्द से जल्द सफाई और जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।