भारती ओडियो कैसेट द्वारा लिखा बीकानेर स्थापना दिवस को समर्पित गीत के पोस्टर का विमोचन विधायक व्यास ने किया
THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, ,17 अप्रैल -भारती ऑडियो कैसेट द्वारा निर्मित नए गीत "2025 हैप्पी हैप्पी बर्थडे बीकानेर" के पोस्टर का विमोचन आज बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास के कर-कमलो द्वारा उनके कार्यालय में संपन्न हुआ।
यह गीत बीकानेर शहर को समर्पित एक खास प्रस्तुति है, जो आने वाले समय में शहरवासियों में उत्साह और
गर्व की भावना को और मजबूत करेगा। इस अवसर पर संगीत जगत
और फिल्म निर्माण से जुड़े कई प्रमुख
लोग उपस्थित रहे। गीत के निर्माता राजेंद्र कुमार छंगाणी ने बताया कि यह गीत बीकानेर की संस्कृति, पहचान और उत्सवधर्मी भावना को समर्पित है।
गीत के संगीत निर्देशन और गायन की जिम्मेदारी बीकानेर के ख्यातनाम संगीतकार रफीक राजा ने निभाई है। रफीक राजा क्षेत्रीय संगीत के साथ-साथ बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना चुके हैं। उन्होंने मशहूर गायिका साधना सरगम और शबाब साबरी
जैसे कलाकारों के साथ काम किया है,
सांस्कृतिक पहचान को संगीत में ढालने के लिए वे विशेष रूप से जाने जाते हैं। गीत के गीतकार इरशाद अज़ीज़ हैं, जबकि संगीत संयोजन में ताहिर हसन, योगेश बोडा और सत्तू छंगाणी ने सहयोग किया है। निर्देशन और अभिनय अशोक उपाध्याय ने किया, साथ ही प्रेम राजस्थानी
जागा ने भी मुख्य भूमिका निभाई। प्रोड्यूसर कंट्रोलर की भूमिका बाबा खान ने निभाई, जबकि आयोजन व्यवस्थाओं में नरेश पुरोहित और अनिल आचार्य उर्फ कट्टी का योगदान रहा। इस मौके पर कैमरामैन अमरजीत सिंह, डिजाइनर कमल श्रीमाली, जफर अली, श्यामजी छंगाणी, केशव छंगाणी, नौशाद भाई, मुरली व्यास, जोशी राजा, व्यास राजा, राजा व्यास, अमित व्यास और मूलचंद मारु सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। यह गीत बीकानेर की सांस्कृतिक गरिमा को नई ऊंचाई देने का प्रयास है जो की शीघ्र ही डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज़ किया जाएगा।