Movie prime

Bikaner News : सुरक्षा चक्र कार्यक्रम के तहत बालिकाओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

 
Bikaner News : सुरक्षा चक्र कार्यक्रम के तहत बालिकाओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

Bikaner News :  महिला अधिकारिता विभाग तथा राजस्थान पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में चार दिवसीय सुरक्षा चक्र कार्यक्रम आरएसी की तीसरी बटालियन में आयोजित किया गया। विभिन्न अपराधों से बचाव, आत्मरक्षा और विधिक जागरूकता के लिए महारानी स्कूल की 50 बालिकाओं का चयन किया गया तथा उन्हें आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया गया।

 आत्मरक्षा प्रशिक्षण का उद्देश्य बालिकों को आवश्यक कौशल प्रदान करना, सुरक्षा की भावना बढ़ाना और आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार करना है। इसके लिए बालिकाओं को आत्मरक्षा के आवश्यक कौशल का व्यावहारिक अभ्यास करवाया गया और जरूरी टिप्स दिए गए। 

आत्मरक्षा प्रशिक्षण के साथ साइबर सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई। इनमें पासवर्ड सुरक्षा, ऑनलाइन सुरक्षा, डिवाइस सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत हुई तथा फिशिंग ईमेल, सार्वजनिक वाईफाई, सोशल मीडिया सावधानी तथा नकली सोशल मीडिया प्रोफाइल से बचाव के बारे में बताया गया। 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीमा हिंगोनिया ने बालिकाओं को पोक्सो एक्ट की जानकारी दी तथा इसके प्रावधानों के बारे में बताया। चार दिवसीय कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं ने विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की तथा पुलिस बटालियन द्वारा सेना में भर्ती के लिए आवश्यक तैयारी के बारे में बताया। महिला अधिकारिता की उपनिदेशक डॉ. अनुराधा सक्सेना ने बताया की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत 23 से 26 सितंबर तक गुरुद्वारा स्कूल की छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जाएगा। पीएसएसके से कविता हुरकट ने आभार जताया।