बीकानेर: 12 अप्रैल को होगा पुष्करणा समाज का रुद्राभिषेक और भैरव पूजन एवं महाप्रसादी शहर से लेकर गांव-गांव तक जनसंपर्क तेज
शहर से लेकर गांवों तक दिया जा रहा न्योता
शहरी क्षेत्र में डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य की अगुवाई में विभिन्न पुष्करणा मोहल्लों में सघन संपर्क कर समाज के लोगों को आयोजन का न्यौता दिया गया। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। नाल, शोभासर, सांवरा, गडियाला, हदां, गिरजासर, झझू, मनचितीया और नोख आदि गांवों में घर-घर जाकर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की जा रही है।
आयोजक देवीलाल उपाध्याय का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
गांवों में जनसंपर्क के लिए पहुंचे कार्यक्रम के आयोजक देवीलाल उपाध्याय का समाज के लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। ग्रामीणों ने उन्हें माल्यार्पण कर, साफा व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और विश्वास दिलाया कि ग्रामीण क्षेत्रों से पुष्करणा समाज के लोग भारी संख्या में इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे। जनसंपर्क के दौरान उपाध्याय के साथ श्याम देराश्री, रमेश पुरोहित, पूर्व पार्षद लक्ष्मण व्यास और मनमोहन व्यास भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
विभिन्न गांवों में इन प्रमुख लोगों ने किया स्वागत:
जनसंपर्क अभियान के दौरान गांवों के प्रमुख लोगों और जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से शामिल रहे:
- झझू: शिवरतन उपाध्याय, भंवरलाल उपाध्याय, रामेश्वर पुरोहित, रूपजी पुरोहित, धनराज उपाध्याय, नेक बिस्सा, महावीर बिस्सा, प्रेमराज उपाध्याय व भीम उपाध्याय।
- हदां: श्याम सुंदर पुरोहित, भगवान पुरोहित और सुरेश व्यास।
- सांवरा: सरपंच प्यारेलाल, महेश, बाबूलाल, कन्हैया लाल छंगाणी, नंद किशोर और पप्पू छंगाणी।
- नोख: सरपंच अजय।
- गडियाला: लालचंद पुरोहित व नरेश कुमार पुरोहित।
- मनचितिया: कन्हैयालाल पुरोहित (सेवड़ा), बाबूलाल, कन्हैयालाल लक्ष्मण और स्वरूप पुरोहित।
आयोजकों को उम्मीद है कि 12 अप्रैल को होने वाले इस धार्मिक आयोजन में बीकानेर शहर और देहात दोनों जगहों से पुष्करणा समाज की भारी ऐतिहासिक भीड़ उमड़ेगी।

