बीकानेर के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, 4 गोल्ड और 3 सिल्वर से बढ़ाया
राष्ट्रीय स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बीकानेर के खिलाड़ियों ने ओवरऑल 4 स्वर्ण और तीन रजत पदक प्राप्त किए इंडिविजुअल इवेंट में एक रजत वह दो कांस्य पदक प्राप्त किया
आशीष ओझा ने बताया कि तेलंगाना में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय सब जूनियर व जूनियर पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बीकानेर के खिलाड़ियों ने राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए सब जूनियर बालक वर्ग में 53केजी भार वर्ग में स्वर्ण पदक+120 केजी भार वर्ग में श्री कांत बिस्सा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया वही सब जूनियर बालिका आयु वर्ग में 57 केजी भार वर्ग में ममता चांवरिया ने स्वर्ण 69 केजी भर वर्ग में कशिश बन ने स्वर्ण और 63 केजी भार वर्ग में सीधी कुमारी पांडे ने रजत पदक प्राप्त किया वही जूनियर बालक वर्ग में 83केजी भार वर्ग में चिराग शर्मा ने रजत पदक ओर जूनियर बालिका वर्ग में भूमिका सारस्वत ने रजत पदक प्राप्त किया इंडियज्वल इवेंट में सब जूनियर पुरुष वर्ग में 66केजी भर वर्ग में बेंच इवेंट में रजत पदक प्राप्त किया ओर जूनियर इंडिज्वल इवेंट डेड लिफ्ट में 63 केजी भार संध्या बिस्सा ने ओर 105 केजी में शशांक रंगा ने कास्य पदक प्राप्त किया
बीकानेर के हंसराज किराडू ओर आशीष ओझा ने राजस्थान टीम कोच के रूप पे प्रतिनिधित्व किया और टीम ने शानदार प्रदर्शन किया
टीम के बीकानेर पहुंचने पर बद्री प्रसाद जी ओझा,विक्रम सिंह जी चौहान, शिव कुमार व्यास सुशील व्यास, सुनील व्यास, रेखा आचार्य,पीयूष सोढ़ी, जयशंकर ओझा , अविनाश व्यास, भुवनेश व्यास ओर रवि छंगाणी ने खिलाड़ियों का स्वागत किया

