Movie prime

बीकानेर : पुलिस की अचानक कैफे, रेस्टोरेंट्स और सपा सेंटरों में सर्च अभियान, जानिए वजह 

 
बीकानेर : पुलिस की अचानक कैफे, रेस्टोरेंट्स और सपा सेंटरों में सर्च अभियान

Bikaner News। राजस्थान के बीकानेर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।  बता दे की शहर में लगातार बढ़ रहे अवैध नशे के खिलाफ पुलिस ने सर्च अभियान शुरू किया है। 

पुलिस ने चलाया सर्च अभियान 

सोमवार को आईजी ओमप्रकाश व एसपी कावेंद्र सागर के निर्देशन में एडिशनल एसपी सौरभ तिवारी के नेतृत्व में शहर के सभी थानों के थाना अधिकारी एक साथ बीकानेर शहर में चल रहे स्पा सेंटर और कैफे पर दबिश देकर सर्च अभियान चलाया।Bikaner News


 हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि पुलिस की दबिश में कहां-कुछ मिला या नहीं। दरअसल, शहर में अवैश नशा व अन्य अवैध गतिविधियां की लगातार पुलिस प्रशासन को शिकायतें मिल रही है। 

इन्हीं शिकायतों के आधार पर पुलिस ने इस अभियान की शुरुआत की। पहले दिन पुलिस की दबिश से नशेडिय़ों, फैके व स्पा सेंटर संचालकों में खलबली मच गई।Bikaner News