Movie prime

Bikaner Rain : बीकानेर में बारिश का तांडव, सड़कें हुई गायब! जानें कब मिलेगी राहत 

अर्से बाद बीकानेर में हुई मध्यम दर्जे की बारिश ने रामदेवरा पैदल जा रहे पदयात्रियों को रुकने के लिए मजबूर कर दिया, वहीं देशनोक में खेजड़ी पूजने जा रही महिलाओं को दो-दो फीट पानी से भरी सड़कों से गुजरना पड़ा।
 
Bikaner Rain : बीकानेर में बारिश का तांडव, सड़कें हुई गायब! जानें कब मिलेगी राहत 

Bikaner Rain Alert : राजस्थान में भारी बारिश का तांडव देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश से आमजन को बड़ी दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है।  बता दे कि पिछले काफी समय से प्रदेश के कई इलाकों से गर्मी को राहत दिलाई है। वहीँ अर्से बाद बीकानेर में हुई मध्यम दर्जे की बारिश ने रामदेवरा पैदल जा रहे पदयात्रियों को रुकने के लिए मजबूर कर दिया, वहीं देशनोक में खेजड़ी पूजने जा रही महिलाओं को दो-दो फीट पानी से भरी सड़कों से गुजरना पड़ा। आलम ऐसा है कि जिले में बारिश ने आमजन को हुमस भरे मौसम से निजात दिलाया है वहीँ  किसानों के चेहरे पर ख़ुशी देखने को मिल रही है।  एक बार फिर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। उधर, शहर में जर्जर मकानों को लेकर नगर निगम ने सौ से ज्यादा घरों पर बैनर टांग दिए हैं।


बीकानेर में बदला मौसम 


बीकानेर शहर में करीब आधा घंटे की रिमझिम बारिश ने ही मौसम सुहाना कर दिया। एक बार तो झमाझम बारिश की उम्मीद बंधी थी लेकिन कुछ देर की रिमझिम बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। फिलहाल बरसात का सिलसिला थम गया है लेकिन आसमान में बादल कभी भी तेज बारिश कर सकते हैं।Bikaner Rain Alert

 

मौसम विभाग कि जानकारी के अनुसार बता दे कि बीकानेर शहर में सुबह से बादलवाही को देखते हुए बारिश की उम्मीद की जा रही थी, इस बीच लूणकरनसर में बारिश शुरू हो गई। लूणकरनसर के मुख्य मार्गों पर बारिश के कारण भारी वाहनों के पहिए भी एक बार थम गए। तेज बारिश से मुख्य मार्ग पर पानी एकत्र हो गया।Bikaner Rain Alert

 

जिले में आज बारिश का येल्लो अलर्ट 

IMD के ताजा अपडेट के अनुसार बता दे कि आज बीकानेर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। उम्मीद की जा रही है कि शाम तक बारिश के एक-दो राउंड और हो सकते हैं। पिछले कई दिनों से बारिश को तरस रहे बीकानेर के किसान भी तेज बरसात का इंतजार कर रहे हैं।Bikaner Rain Alert