Movie prime

 बीकानेर। राजकीय अभियान्त्रिकी महाविद्यालय में अस्थायी कर्मचारियों ने उठाई मांगों की आवाज, प्रशासन पर लगाया अनदेखी का आरोप

 
,,
THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। राजकीय अभियान्त्रिकी महाविद्यालय बीकानेर में लंबे समय से कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की है। करीब 15–25 वर्षों से कार्यरत इन कर्मचारियों ने वेतन, पीएफ राशि सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर विरोध जताया।
इस संबंध में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश व जिला पदाधिकारियों तथा महाविद्यालय इकाई के सदस्यों ने एकजुट होकर महाविद्यालय प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से सेवाएं देने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है।
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि मांगों को लेकर कई बार प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष, जिला मंत्री सहित कई पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
वहीं कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी बैठक में उपस्थित नहीं हुए, जिससे वार्ता नहीं हो सकी। इसके चलते बैठक को 2–3 दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो वे आंदोलन को तेज करेंगे और इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।