पुष्पों से सुसज्जित होगा बीकानेर* : स्थापना दिवस पर मंदिरों में पहली बार पुष्प रंगोली
Apr 13, 2026, 21:19 IST
THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। शहर के स्थापना दिवस को इस बार खास और यादगार बनाने की तैयारी जोरों पर है। देवस्थान विभाग द्वारा पहली बार बीकानेर के मंदिरों को रंग-बिरंगे फूलों की आकर्षक रंगोलियों से सजाया जाएगा, जिससे शहर का धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण और अधिक मनमोहक हो उठेगा।
देवस्थान विभाग के आयुक्त गौरव सोनी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य न केवल मंदिरों की सुंदरता को निखारना है, बल्कि लोगों को एक नई रचनात्मक परंपरा से जोड़ना भी है। इस कड़ी में 17 अप्रैल 2026 को शाम 5 बजे रसिक शिरोमणि मंदिर में पुष्प सज्जा कार्यशाला आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रतिभागियों को फूलों से रंगोली एवं सजावट बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इसके अगले दिन, 18 अप्रैल 2026 को सुबह 8 बजे चयनित मंदिरों में भव्य पुष्प रंगोली सज्जा की जाएगी। इस दौरान श्रद्धालु मंदिरों में फूलों की कलात्मक सजावट का अद्भुत दृश्य देख सकेंगे।
कार्यक्रम की समन्वयक एवं संयोजक ज्योति स्वामी हैं, जबकि आयोजन को लोटस डेयरी का सहयोग प्राप्त है। यह कार्यक्रम देवस्थान विभाग द्वारा रत्न बिहारी पार्क स्थल, बीकानेर के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है।
इस अभिनव पहल से न केवल स्थापना दिवस का उत्साह बढ़ेगा, बल्कि बीकानेर की सांस्कृतिक पहचान को भी एक नई ऊंचाई मिलेगी।