Movie prime

बीकानेर: युवती के साथ हैवानियत, दो भाइयों पर लगा दुष्कर्म का आरोप 

 
बीकानेर: युवती के साथ हैवानियत, दो भाइयों पर लगा दुष्कर्म का आरोप 

बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर से इस वक्त हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है।  जानकारी के अनुसार बता दे कि युवती के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है।  बता दे कि घटना नोखा क्षेत्र कि बताई जा रही है।  जहां पीड़िता ने दो भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। 

पाठकों को जानकारी के अनुसार बता दे कि घटना 9 सितंबर 2019 से 5 सितंबर 2025 के बीच की बतायी जा रही है। पीडि़ता ने बताया कि 6 साल पहले वह नाबालिग थी। उस समय आरोपी ने उसे नौकरी का झांसा देकर देशनोक बुलाया और वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया।

इस दौरान पीडि़ता ने दुष्कर्म करने और फोटो, वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए नोखा पुलिस थाने में रामगोपाल पुत्र ओमप्रकाश, सुभाष पुत्र ओमप्राकश के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। 

इस दौरान आरोपी ने उसके वीडियो बना लिए। पीडि़ता ने बताया कि उसके बाद नशीला पदार्थ मिलाकर कुछ पिलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीडि़ता ने बताया कि बीते दिनों उसकी सगाई हो गई तो आरोपियों ने उसके परिवार व ससुराल पक्ष को मारने की धमकी दी। पीडि़ता ने बताया कि आरोपी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करते रहें। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।