हनुमत भक्ति से बनेगा बीकानेर विश्व का आध्यात्मिक केंद्र बीकानेर -स्वामी विमर्शानंद गिरी
मानव चेतना जागृति प्रन्यास एवं श्री वीणा शिक्षण संस्थान के तत्वाधान में जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित ओम जी कपूर के निवास पर एवं श्री वीणा शिक्षण संस्थान के केंद्र पर क्रमशः 108 एक श्री हनुमान चालीसा किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय ने हृदय स्पंदन करने वाली वाणी से स्पष्ट कहा कि यह जो शपथ आज हम ले रहे हैं यह जब तक भीतर से नहीं निकलेगी तब तक आप दिव्य बीकानेर आध्यात्मिक बीकानेर को प्राप्त नहीं कर पाएंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता परम पूज्य स्वामी विमर्श आनंद गिरि जी के पावन सानिध्य में हुई स्वामी विमर्सनंद गिरी जी ने उपस्थित कथक नृत्य की छात्राओं को उनकी प्रतिभा के लिए स्मृति चिन्ह प्रदान किया और कहां की मातृ शक्ति के बल से ही परिवार समाज राष्ट्र और विश्व का कल्याण होगा स्वामी जी ने यह भी कहा सुबह के प्रवचन में 21 हनुमान चालीसा पाठ यदि रोज किया जाए इसका फल शिवरात्रि की पूजा के फल के समान हो सकता है विधि विधान के साथ भक्ति भाव के साथ हनुमान जी की आराधना अत्यंत आवश्यक है परम पूज्य स्वामी विमर्शानंद गिरी जी ने कहा की परम पूज्य स्वामी समित सोम गिरी जी बीकानेर को जो अद्भुत ज्ञान का भंडार देकर गए हैं आज उसको आचरण में लाने की नितांत आवश्यकता है क्योंकि बीकानेर की सामर्थ्य पूरे विश्व में अपने आप एक अलग पहचान रखती है कार्यक्रम में बालिकाओं ने महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र पर नृत्य प्रस्तुत किया कथक गुरु विना जोशी के नेतृत्व में एवं कार्यक्रम में श्री युगल नारायण जी रंगा श्रीमती प्रभात किराडू और प्रसिद्ध चित्रकार श्री मोना सरदार डूडी ने भजन प्रस्तुत किया इनके साथ तबले पर संगत पंडित नवरत्न जोशी ने करी तेजस जोशी ने लखनऊ घराने का सोलो तबला वादन तीन ताल में किया और कहा कि मैं अपनी इस साधना को गुरु चरणों में अर्पित कर यही आशीर्वाद चाहता हूं की हनुमान जी इस लक्ष्य को पूरा करें हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया जिनकी संख्या 108 से अधिक थी इस अवसर पर कल गुरु जी की भार्या कल माता श्रीमती आरती दीक्षित उपस्थिति रही और उन्होंने कन्याओं को प्रोत्साहित करते हुए खुशी अभिव्यक्त की की बीकानेर में गायन वादन और नृत्य की इस प्रकार शास्त्रीय संगीत की परंपरा विद्यमान है संगीत मर्मज्ञ और सितार वादक श्री दामोदर जी तंवर जी ने अपनी गुरु परंपरा एवं संगीत किस प्रकार से पूरे संसार को जोड़ सकता है इस पर अपने विचार अभिव्यक्त किये लोगों की उपस्थिति इस अवसर पर प्रसिद्ध पत्रकार अरविंद जी व्यास ने उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम में श्रीमती ममता पारीक ,चित्रा गौतम ओम जी तंवर, मनमोहन जी पारीक, राहुल गुप्ता ,श्री योगेश गौतम ,वेदांशी गौतम, सुदिति, श्रीमती विनीता पारीक , हिमानी प्रिया ,दीक्षा किराडू सुदिति पारीक, श्रीमती अनुराधा चांडक, कविता गट्टानी, श्रीमती रेणु पारीक, वैशाली सोनी, उर्मिला अग्रवाल, स्वाती बिस्सा ,श्री कृष्ण कुमार जोशी, सहित सभी नंदी प्रेमियों ने जीव जंतु प्रेमियों ने संकल्प लिया बीकानेर को प्लास्टिक मुक्त करने का तथा हनुमान चालीसा का पाठ किया और आगामी रुपरेखा के बारे में घोषणा की।

