Movie prime

बीकानेर: महिला को पहले बनाया हवस का शिकार, फिर जान से मारने की कोशिश, जानिए पूरा मामला 

 
https://rudranewsexpress.in/bikaner-aaspaas/hindi-prachar-samitis-annual-festival-hindi-and-artificial/cid17365621.htm

बीकानेर क्राइम न्यूज़। राजस्थान के बीकानेर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।  जिसके बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई।  ताजा जानकारी के अनुसार बता दे की जिले के खाजुवाला थाना क्षेत्र से महिला के साथ दुष्कर्म और जान से मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। 

इस संबंध में पीड़िता ने 17 केवाईडी निवासी कमलेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।


जबरन किया दुष्कर्म 

जानकारी के अनुसार बता दे की घटना 3 सितंबर के आस पास की बताई जा रही है।  जहाँ 32 वर्षीय पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसकी इच्छा के विरुद्ध जबरन दुष्कर्म किया।


 साथ ही उसे जान से मारने की कोशिश करते हुए लगातार तंग और परेशान किया। 

खाजुवाला पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।