Movie prime

बीकानेर: महिला की छोटी सी गलती और हुई दर्दनाक मौत, हमेशा बाइक पर बैठते समय रखें इन बातों का ध्यान 

 
बीकानेर: महिला की छोटी सी गलती और हुई दर्दनाक मौत

Bikaner News:  अक्सर लोगों को देखा जाता है की बाइक पर सवार होने के बाद वो छोटी छोटी गलतियां कर देते है।  ये छोटी गलतियां इतनी महंगी पड जाती है की कई लोगों को जान से हाथ धोना पड़ जाता है। 

ऐसा ही एक मामला बीकानेर से सामने आया है जहाँ  बाइक पर सवार विवाहिता के गले में ओढनी के फंसने से मौत हो गई। अधिक जानकारी के लिए बता दे की घटना बज्जू पुलिस थाना क्षेत्र में 22 अप्रैल को सेवड़ा से गिराजसर के बीच की है। Bikaner News

मर्ग दर्ज करवायी

मिली जानकारी के अनुसार बता दे की इस सम्बंध में मृतका के पिता भंवरलाल ने मर्ग दर्ज करवायी है। प्रार्थी ने बताया कि उसकी बेटी बाइक पर सवार थी। सेवड़ा से गिराजसर के बीच में उसकी बेटी शारदा की ओढनी गले में फंस गयी। जिससे वह बुरी तरीके से जख्मी हो गयी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।Bikaner News

बाइक पर सवार होने से पहले हमेशा कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।  अक्सर ढीले कुर्ते महिलाये अपनी चुनी को अच्छे से ध्यान रखें जिससे की ऐसी गलतियां ना हो और आप अपने परिवार के साथ सुरक्षित रहें।