बीकानेर के प्रद्युम्न को मिला ‘हीरोज ऑफ इंडिया 2026’ सम्मान
Jun 1, 2026, 22:09 IST
बीकानेर। जयपुर में आयोजित हिंदुस्तान बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के भव्य समारोह में बीकानेर के शिक्षाविद् श्री प्रद्युम्न खरखौदिया को ‘हीरोज ऑफ इंडिया 2026’ टाइटल से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में पिछले 20 वर्षों से किए जा रहे उत्कृष्ट योगदान और अध्यापन कार्य के लिए प्रदान किया गया।
श्री प्रद्युम्न, बीकानेर के प्रतिष्ठित खरखौदिया परिवार से संबंध रखते हैं और वे श्री कृष्ण जी खरखौदिया के सुपुत्र हैं। शिक्षा जगत में वे ‘प्रेडी सर’ के नाम से प्रसिद्ध हैं तथा बीकानेर में एक सफल इंग्लिश कोचिंग सेंटर का संचालन कर रहे हैं।
गौरतलब है कि हिंदुस्तान बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा दिया जाने वाला ‘हीरोज ऑफ इंडिया’ सम्मान देशभर के विभिन्न राज्यों से चुने गए विशिष्ट व्यक्तियों को उनकी उपलब्धियों और समाज में योगदान के आधार पर प्रदान किया जाता है।
शिक्षा क्षेत्र में उनके अथक प्रयासों, समर्पण और विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया। श्री प्रद्युम्न को यह उपलब्धि मिलने पर शिक्षा जगत और बीकानेरवासियों में खुशी का माहौल है। यह सम्मान पूरे बीकानेर के लिए गौरव और सम्मान की बात मानी जा रही है।

