Movie prime

माहेश्वरी सभा (शहर) द्वारा रक्तदान शिविर का होगा आयोजन 

 
,,

माहेश्वरी समाज के उत्पति दिवस महेश नवमी से पूर्व बीकानेर माहेश्वरी सभा की ओर से 21 जून 2026 वार रविवार को जस्सूसर गेट के अन्दर स्थित   मोहता  जसवंत भवन में सर्व समाज हेतु एक वद्धस्तरीय रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है । प्रेस नोट जारी करते हुवे शहर सभा अध्यक्ष अनिल सोनी उर्फ झूमर सोनी ने बताया कि यह शिविर सर्वसमाज के लिए लगाया जा रहा है । इस  शिविर में कोई भी रक्तवीर अपना स्वैच्छिक रूप से  रक्तदान कर सकता है । अध्यक्ष झूमर सोनी ने मीडिया को बताया कि जहाँ एक ओर इस शिविर का संयोजक आसाराम पेड़ीवाल को बनाया गया है वही सह संयोजक के रूप  इन्द्र कुमार  बॉबी चांडक माहेश्वरी समाज के एक ऐसे रक्तवीर को नियुक्त किया गया है जिन्होंने वर्तमान में अभी तक 100 से अधिक  रक्तदान कर चुके हैं तथा इसके साथ शहर सभा मंत्री पंकज भूतड़ा को भी कार्यभार सौंपा गया है।
शिविर संयोजक आज्ञाराम पेड़ीवाल ने शिविर सम्बन्धी विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रकार के शिविर का आयोजन माहेश्वरी सभा द्वारा प्रतिवर्ष किया जाता है । इस वर्ष इस शिविर का आयोजन जसवंत भवन, जस्सूसर गेट के अन्दर किया गया है। इस शिविर में बीकानेर की पी.बी. एम अस्पताल  ब्लड बैंक टीम द्वारा रक्तदाताओ के रक्त का संग्रहण किया जायेगा । 
महासभा शहर मंत्री पंकज भूतड़ा के अनुसार शिविर सम्बन्धी सभी व्यवस्थाओं को मूर्त रूप दे दिया गया है अर्थात सभी व्यवस्थाएं की गई है। इस शिविर को सफल बनाने के लिए बीकानेर की अन्य सामाजिक संस्थाओं का भी पूरा सहयोग प्राप्त हो रहा है।
शिविर के बाँबी चांडक के अनुसार अधिक से अधिक रक्तदाताओ द्वारा रक्तदान में भाग लेने के लिए न केवल सोशल मीडिया हारा प्रचार - प्रसार किया गया है अपितु प्रत्येक व्यक्ति को इस कार्य में  सहभागिता के लिए व्यक्तिगत मोटिवेट भी किया गया है। शिविर संयोजक पेड़ीवाल ने बताया कि इस शिविर का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3.00 बजे रहेगा । उन्होंने सभी समाज के रक्तदान करने वाले रक्त दाताओं से अधिक से अधिक सहभागिता निभाते हुए रक्तदान करने अपील किया तथा उन्होंने बताया कि रक्तदान महादान होता है और आपके रक्त की एक बूंद से यदि किसी को जीवन दान मिलता है तो निश्चित रूप से यह हमारे लिए पुण्य का कार्य होता है l
शिविर से जुड़े सहिय सदस्य नरेन्द्र राठी व महेश दम्माणी ने बताया कि सभी कमेटी सदस्य अपने अपने स्तर पर कार्य कर रहे है जिसमे _ प्रमुख रूप से जितेन्द्र डागा ,अंकित बिन्नानी ,महेश दम्माणी ,विमल कुमार दम्माणी ,रामकुमार मून्घड़ा,विनोद झंवर, पवन कुमार राठी ,नरेन्द्र राठी , कैलाश राठी तथा दीपक बिनानी आदि अनेक कार्यकर्ता सक्रिय सहयोग प्रदान कर रहे है।