Movie prime
बॉलीवुड में दीपावली के दिन छाई शोक की लहर,मशहूर एक्टर का निधन
 
,,
पंकज धीर के निधन के बाद बॉलीवुड पर एक और दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मशहूर एक्टर असरानी का निधन हो गया है। दिवाली के दिन उन्होंने 84 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि वह बीमार थे और कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने सोमवार, 20 अक्टूबर की शाम 4 बजे के आसपास आखिरी सांस ली।
मैनेजर ने बताई असरानी के निधन की वजह और बीमारी
बताया जा रहा है कि असरानी के फेफड़ों में समस्या थी और इसी वजह से वह पिछले चार दिन से आरोग्य निधि अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन की पुष्टि मैनेजर बाबू भाई ने 'दैनिक भास्कर' से बातचीत में की। मैनेजर ने बताया कि असरानी को चार दिन पहले अस्तपाल में भर्ती करवाया गया था। उनकी छाती में पानी भर गया।