Movie prime

पुस्तक प्रेमी जुटेंगे एक साथ, बीकानेर में होगा ‘WOW Book Club’ का इंफो सेशन

 
,,

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, 11 अगस्त। किताबों से प्रेम करने वालों के लिए बीकानेर में एक विशेष आयोजन होने जा रहा है। World of Words (WOW) Book Club, Bikaner की ओर से ‘Info Session – An Evening of Books, Conversations & Ideas’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पुस्तक प्रेमी एक साथ मिलकर साहित्य, विचारों और पुस्तकों पर सार्थक चर्चा करेंगे।
डॉ. गीतिका जैन ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य शहर के पुस्तक प्रेमियों को एक साझा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे किताबों के माध्यम से नए विचारों, अनुभवों और संवाद से जुड़ सकें। उन्होंने कहा कि पुस्तकें केवल ज्ञान का स्रोत ही नहीं, बल्कि समाज को समझने और व्यक्तित्व विकास का भी सशक्त माध्यम हैं।
आयोजन के दौरान प्रतिभागियों को WOW Book Club की गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी और साहित्य प्रेमियों के बीच विचार-विमर्श का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम विवरण:
दिनांक: 16 अगस्त 2026 (रविवार)
समय: शाम 5:00 बजे से 7:00 बजे तक
स्थान: Institute of Management Studies (IMS), BJS Rampuria Jain College, Seminar Room, मूर्ति सर्किल, JNV कॉलोनी, बीकानेर।
आयोजकों ने सभी पुस्तक प्रेमियों से इस कार्यक्रम में शामिल होकर किताबों, संवाद और नए विचारों की इस शाम का हिस्सा बनने की अपील की है।