Movie prime

ब्रह्म ऋषि कर्मकांड भास्कर पंडित नथमल जी पुरोहित ने किया विमोचन

 
,,
मानव चेतना जागृति प्रन्यास के तत्वाधान में विक्रम संवत 2083 के भव्य स्वागत में न्यास  बीकानेर के बहुमुखी कल्याण के लिए पांच संकल्पो की पूर्ति के लिए स्वच्छ बीकानेर प्लास्टिक मुक्त बीकानेर अभियान के तहत डुडी  पेट्रोल पंप के पास में स्थित अंत्योदय नगर स्थित श्री राम मंदिर में प्रतिदिन रामचरितमानस पर सत्संग एवं हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन रखा गया है कार्यक्रम में प्रतिदिन सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ रखा गया है जिसमें निशुल्क वस्त्र के थेले  वितरित किए जाएंगे एवं हनुमान चालीसा के पाठ के द्वारा  शपथ दिलवाई जाएगी भीतर के जागरण के लिए आत्म रूपांतरण के लिए बीकानेर जो भी छोटी काशी है उसको विश्व मंच पर आध्यात्मिक शिखर के रूप में स्थापित करने के लिए आचार्य राजेंद्र जोशी ने बताया की बीकानेर अपने आप में 21वीं सदी में भी अनूठी संस्कृति को स्थापित किए हुए हैं दुर्भाग्य बस बीकानेर की सुख शांति एवं युवाओं में नशे की लत  धर्म स्वरूप नंदी और गौ माता की दुर्दशा एवं बढ़ते हुए अपराध को रोकने के लिए हनुमान जी को प्रार्थना की जाएगी सामूहिक रूप से यह कार्यक्रम ब्रह्मलीन परम संत मोनी बाबा के श्री चरणों में अर्पित होगा एवं इस कार्यक्रम में पूज्य संत स्वामी विमर्शानंद  गिरि जी सहित बीकानेर के आध्यात्मिक संपदा से युक्त विशिष्ट अतिथियों का भी आगमन प्रतिदिन होगा भजन गीत नृत्य के द्वारा मनाया जाएगा नया विक्रम संवत कार्यक्रम का समय संध्या 5 से 7 रहेगा दिनांक 19 मार्च से 26 मार्च रामनवमी पर्यंत पहले दिन पंडित अशोक महाराज पुरोहित द्वारा विधि विधान से भगवान गणेश की स्थापना की जाएगी एवं  षोडश उपचार से विधि विधान पूर्वक भगवान गणेश तथा मां भगवती तथा  पांच देवताओं का भगवान का कार्यक्रम के निर्विघ्न पूर्णता के लिए पूजन अभिषेक किया जाएगा कार्यक्रम की व्यवस्था मंदिर के पंडित श्री गोपाल महाराज उपाध्याय एवं विजय कपूर जी के द्वारा संचालित की जाएगी