Breaking:-न्यूटाउन के होटल में मिला 'नोटों का पहाड़', करोड़ों की नकदी बरामद, राजस्थान के दो आरोपी गिरफ्तार
(कोलकाता):न्यूटाउन इलाके के एक होटल में उस वक्त भारी हड़कंप मच गया, जब वहां पुलिस की छापेमारी में करोड़ों रुपये की बेहिसाब नकदी बरामद हुई। होटल के कमरे में नोटों का इतना बड़ा जखीरा मौजूद था कि पुलिस को रकम गिनने के लिए बकायदा नोट गिनने वाली मशीनें मंगवानी पड़ीं। इस हाई-प्रोफाइल कैश कांड में राजस्थान के रहने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
हवाला के जरिए विदेश भेजने की थी साजिश
सूत्रों से मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इतनी बड़ी मात्रा में नकदी को हवाला नेटवर्क के माध्यम से विदेश भेजने की तैयारी चल रही थी। होटल में इतनी भारी रकम मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे के आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए हैं और पूरे नेटवर्क की गहनता से पड़ताल की जा रही है।
TMC नेता देवराज चक्रवर्ती से जुड़ रहे हैं तार!
इस पूरे कैश कांड में सबसे बड़ा और चौंकाने वाला पहलू राजनीतिक कनेक्शन का है। सूत्रों की मानें तो इस 'काले धन' के तार सत्ताधारी टीएमसी (TMC) के नेता देवराज चक्रवर्ती से जुड़े होने की प्रबल संभावना है। जांच एजेंसियां अब इस एंगल से भी बारीकी से जांच कर रही हैं कि इस भारी-भरकम नकदी का असल आका कौन है और इसे कहां भेजा जाना था।

