Movie prime

आनंद मार्गी आश्रम के बच्चों ने तेजा गार्डन में मनाई यादगार पिकनिक, स्विमिंग और स्वादिष्ट भोजन का लिया आनंद

 
,,

बीकानेर, 19 जुलाई।आनंद मार्गी आश्रम के बच्चों ने रविवार को तेजा गार्डन में आयोजित विशेष पिकनिक का भरपूर आनंद लिया। आश्रम की देखरेख करने वाली दीदी के साथ बच्चों ने स्विमिंग, मनोरंजक गतिविधियों और स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ उठाया।

तेजा गार्डन के संचालक गणेश चौधरी ने आश्रम के बच्चों के लिए विशेष रियायत प्रदान कर सामाजिक सरोकार का परिचय दिया। उनके इस सहयोग की सभी ने सराहना की।

कार्यक्रम में जोड़ बीड़ भैरूनाथ स्माइल ग्रुप के मेघनाथ गहलोत एवं अलका पारीक ने भी सहयोग करते हुए बच्चों को एक यादगार पिकनिक का अनुभव कराया। बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दिया।

इस आयोजन का उद्देश्य आश्रम के बच्चों को मनोरंजन, अपनापन और खुशियों से भरे कुछ यादगार पल देना था। बच्चों ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।