Movie prime

पुलिस की कलाई पर राखी बांध बच्चों ने लिया सुरक्षा का वचन

 
,,

बीकानेर |आरएलजी बालिका सशक्तिकरण संस्थान द्वारा रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान से जुड़ी बच्चियों ने पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र (राखी) बांधकर उनके प्रति सम्मान, विश्वास और सुरक्षा के भाव को व्यक्त किया।

A

संस्थान अध्यक्ष डॉ. अर्पिता गुप्ता ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन का त्योहार नहीं, बल्कि सुरक्षा, विश्वास और सम्मान का पर्व है। पुलिस समाज की सुरक्षा का सबसे मजबूत स्तंभ है। बच्चियों को पुलिस से जोड़ने का उद्देश्य उनमें सुरक्षा की भावना विकसित करना तथा उन्हें यह विश्वास दिलाना है कि किसी भी कठिन परिस्थिति में पुलिस उनकी सबसे बड़ी सहयोगी है।
सह सचिव प्रिया भार्गव ने कहा कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और पुलिस के बीच विश्वास एवं अपनत्व का संबंध मजबूत करना था।
संस्थान के बच्चों ने अधिकारियों और जवानों को रक्षासूत्र बांधे, मिठाई खिलाई और उनकी लंबी उम्र तथा सुरक्षित सेवा की कामना की। वहीं पुलिस अधिकारियों ने बच्चियों को उपहार दिए|

एसआई लक्ष्मण सिंह जी ने इस अवसर पर बच्चियों को  बाल अपराध से दूर रहने, किसी भी गलत गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने, बाल तस्करी, बाल विवाह, बाल मजदूरी के दुष्परिणामों तथा इसे रोकने के कानूनों की जानकारी दी।
एसआई रतनाराम बाल हिंसा, शारीरिक एवं मानसिक शोषण, छेड़छाड़, साइबर सुरक्षा, गुड टच–बैड टच, आपातकालीन सहायता, हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग तथा अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की जानकारी दी। 

ए.एसआई यशवीर सिंह ने बच्चियों को आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने और किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की स्थिति में बिना डरे परिवार, शिक्षकों अथवा पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी। साथ ही संस्थान द्वारा रक्षाबंधन पर इस तरह के कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम पुलिस और समाज के बीच विश्वास एवं सहयोग का प्रतीक बनते |

एल एफ सी 2069 अर्चना बिश्नोई ने बाल अपराध  की शिकायत के लिए बच्चों को राष्ट्रीय आपातकालीन नंबर 112 या विशेष चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर कॉल करने के बारे में समझाया|
कार्यक्रम में स्नेहा शर्मा, रुचि पारीक, तनय गुप्ता, मैत्रिका , माही, वान्या, हर्षिल, आरफा, ध्रुविका, मिशिता, दिव्यांशी, वृंदा आदि उपस्थित रहे |