Movie prime

सेवा आश्रम में मानव सेवा का सराहनीय कार्य, 21 बेडशीट एवं शीतल पेय भेंट

 
,,
THE BIKANER NEWS:-बीकानेर सेवा और सहयोग की भावना को आगे बढ़ाते हुए एसएमएस दिव्यंग सेवा संस्था पैरा स्पोर्ट्स की अध्यक्ष मंजू गुलगुलिया एवं गुलगुलिया परिवार की ओर से सेवा आश्रम में 21 बेडशीट भेंट की गई। इस अवसर पर सुंदरलाल  मोहम्मद शफीक (नर्सिंग स्टाफ), विशेष शिक्षक सूर्य प्रताप सहित सेवा आश्रम के सदस्यों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मानव सेवा और जरूरतमंदों की सहायता को सबसे बड़ा धर्म बताते हुए सभी ने इस पहल की सराहना की। उर्मिला भंसाली एवं ममता भाटी की ओर से सेवा आश्रम में शर्बत,वन एनर्जी ड्रिंक एवं फास्ट फूड वितरण कर सेवा कार्य में सहयोग दिया गया। आश्रम में मौजूद लोगों ने इस सहयोग के लिए सभी भामाशाहों का आभार व्यक्त किया।