Movie prime

शहर अध्य्क्ष की दौड़ में मजबूत नाम आया सामने,कोंग्रेस महासचिव जोशी ने पेश की दावेदारी

 
,,
THE BIKANER NEWS :-बीकानेर, कांग्रेस कमेटी की ओर से बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष चयन के लिए संगठन नव सृजन अभियान चलाया जा रहा है इसके लिए संगठनात्मक चुनाव पर्यवेक्षक राजेश लिलोठिया बीकानेर आये और जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों से वन-टू-वन मुलाकात की।  जिसके बाद काफी नेताओ ने अपनी अपनी दावेदारी पेश की है। इसी क्रम में आज एक मजबूत और  सशक्त दावेदार का नाम भी सामने आया है। आपको बता दे की आज कांग्रेस नेता आनंद कुमार जोशी ने भी शहर जिलाध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी मजबूती से पेश की है। कांग्रेस महासचिव आनंद कुमार जोशी ने आज प्रदेश कांग्रेस सचिव संगठन प्रभारी अंकित  गोयल  को अपना दावा पेश किया । हम बात करे कोंग्रेस नेता जोशी  की  तो  पार्टी अगर परिवारवाद से  हट कर कोई फैसला लेती है  तो जोशी की दावेदारी सबसे  मजबूत  रहेगी  भारतीय कांग्रेस पार्टी ने पूरे राजस्थान में ऑब्जर्वर लगाये हैं  बीकानेर में  मुख्य ऑब्जर्वर  राकेश लिलोठीया  सह  प्रभारी अंकित गोयल मनीष मक्कासर को ये ज़िमेदारी सौपी है। अब तक शहर और ग्रामीण दोनो को मिलाकर 25 -30 जनो ने दावेदारी पेश की है।