बीजेपी सरकार व चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेसजन का सद्बुद्धि यज्ञ
बीकानेर, 10 जून। भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार व चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शहर जिला बी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पश्चिम विधानसभा क्षेत्र द्वारा बुधवार को गांधी पार्क में सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुमित वल्लभ कोचर ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किया जाना न केवल असंवैधानिक है, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए भी गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी राजनीतिक दलों को समान अवसर मिलना चाहिए, लेकिन भाजपा सरकार विपक्ष को कमजोर करने के लिए लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है।
ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं शहर जिला सचिव मनोज चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सत्ता के बल पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को समाप्त करने पर आमादा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार संविधान की मूल भावना को कुचलकर विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस (एसएमडी) के महासचिव जयदीपसिंह जावा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी और लोकतंत्र विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि न्याय और लोकतंत्र की इस लड़ाई को कांग्रेस अंत तक मजबूती से लड़ती रहेगी।
सद्बुद्धि यज्ञ के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा के समर्थन में नारे लगाए तथा भाजपा सरकार से लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता बनाए रखने की मांग की। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने का कोई भी प्रयास देश के लोकतांत्रिक ढांचे को कमजोर करेगा, जिसे कांग्रेस कभी स्वीकार नहीं करेगी।
कार्यक्रम में ओबीसी कांग्रेस अध्यक्ष उमा सुथार, पूर्व विधानसभा ब्लॉक अध्यक्ष शहजाद भुट्टो, पूर्व पार्षद हरीशंकर नायक, वरिष्ठ पाबूराम नायक, मंडल अध्यक्ष हंसराज बिश्नोई, अब्दुल रहमान लोदरा, डॉ. लक्ष्मण व्यास, बलराम नायक, निर्मल बिश्नोई, महिला कांग्रेस की आशा स्वामी, पूनम नायक, एजाज पठान, दुर्गादत्त गहलोत, ब्लाक सह सचिव सुमित जोशी, मयंक व्यास, विकास रावत, वीरेन्द्र सिंह राजपुरोहित, अनुज व्यास, देवेंद्र सोनी, सलीम भाटी, वार्ड अद्य्क्ष गौतम कोचर, गजानंद भाई, नवाब नायच सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

