Movie prime

पीबीएम अस्पताल ठेका कर्मचारी संघ  के प्रतिनिधिमंडल ने अधीक्षक को संगठन के पंजीयन संबंधी पत्र सौंपा

 
,,
THE BIKANER NEWS:^पीबीएम अस्पताल ठेका कर्मचारी संघ बीकानेर* का पंजीयन होने के उपरांत प्रथम बार संगठन प्रतिनिधिमंडल द्वारा पीबीएम अस्पताल अधीक्षक श्री बी.सी. घीया को संगठन के पंजीयन संबंधी पत्र सौंपा गया। यह कार्यक्रम जिलाध्यक्ष श्री अशोक कुमार तंवर के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

प्रतिनिधिमंडल ने अधीक्षक महोदय को अवगत करवाया कि पीबीएम अस्पताल ठेका कर्मचारी संघ का पंजीयन रजिस्ट्रार ऑफ ट्रेड यूनियन एक्ट 1926 के अंतर्गत दिनांक 6 मई 2026 को पंजीयन संख्या ARTU/BKN/2026/06 से किया गया है। संगठन भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध होकर कर्मचारियों के हितों की रक्षा एवं उनकी समस्याओं के समाधान हेतु कार्य करेगा।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री अशोक कुमार तंवर, महामंत्री श्री राकेश नवल, कार्यकर्ता अध्यक्ष श्री प्रेम कुमावत, संगठन मंत्री श्री मुकेश कलावत एवं कोषाध्यक्ष श्री हरिओम जोशी उपस्थित रहे।

*संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि पीबीएम अस्पताल में कार्यरत ठेका कर्मचारियों के अधिकारों, सेवा सुरक्षा, पीएफ, ईएसआई एवं अन्य श्रमिक हितों को लेकर संगठन निरंतर संघर्ष एवं प्रयास करेगा।