धोबी समाज की बैठक में संगठन को मिली नई दिशा, नीट चयनित विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
बीकानेर, 20 जुलाई। रजक (धोबी) समाज समिति, बीकानेर की महत्वपूर्ण बैठक धोबी तलाई स्थित समाज कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में समाज के संगठनात्मक विकास, आगामी चुनाव, शैक्षिक सम्मेलन एवं समाजहित के विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही हाल ही में नीट (NEET) परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों का समिति की ओर से सम्मान भी किया गया।
बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष श्री महेश सांखला (मनोज) ने की। बैठक में संगठन के सचिव श्री ओम कोटनीस, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री दिलीप देवड़ा, श्री भवानी शंकर पवार, श्री शिव भाटी, श्री मेघराज चौहान, श्री रामकिशन, श्री राजेश हल्दुनिया, श्री बिरजू चंद्रशेखर, श्री बख्तावर जी, श्री राजेंद्र बिनावर सहित समाज के अनेक वरिष्ठ एवं सक्रिय सदस्यों ने भाग लेकर अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए।
बैठक के दौरान समाज को अधिक संगठित एवं सशक्त बनाने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा समाज में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रगति का आधार शिक्षा, संगठन और आपसी एकता है। सभी सदस्यों ने समाजहित में मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
बैठक में समाज के आगामी चुनावों को लोकतांत्रिक, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से समयबद्ध रूप से संपन्न कराने पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही समाज स्तर पर एक भव्य शैक्षिक सम्मान एवं मार्गदर्शन सम्मेलन आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया, जिसमें विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, बोर्ड परीक्षाओं, नीट, जेईई तथा अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान करने तथा उन्हें करियर मार्गदर्शन उपलब्ध कराने पर सहमति बनी।
इस अवसर पर समिति द्वारा धोबी तलाई स्थित समाज कार्यालय में नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि को पूरे समाज के लिए गौरव का विषय बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि ऐसे विद्यार्थियों की सफलता अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
संगठन के सचिव श्री ओम कोटनीस ने अपने विचार रखते हुए कहा कि समाज की उन्नति के लिए शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना आवश्यक है। उन्होंने युवाओं एवं महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा समाजहित के कार्यों को संगठित रूप से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
अध्यक्ष श्री महेश सांखला (मनोज) ने सभी सदस्यों के सुझावों का स्वागत करते हुए कहा कि समिति समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने समाज के आगामी चुनाव, शैक्षिक सम्मेलन एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी समाजबंधुओं से सक्रिय सहयोग का आह्वान किया।
बैठक का समापन समाज की एकता, शिक्षा के प्रसार, संगठन की मजबूती तथा समाज के सर्वांगीण विकास के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। अध्यक्ष महेश सांखला ( मनोज ) धोबी समाज बीकानेर 8890164872

