Movie prime

श्री रामदेव के निधन उपरांत आयोजित श्रद्धांजलि सभा मे बीकानेर के गणमान्य व्यक्तियों ने किये श्रद्धा सुमन अर्पित

 
,,
THE BIKANER NEWS:बीकानेर:-केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, विधायक जेठानंद व्यास एवं पूर्व मंत्री डॉ बीड़ी कल्ला ने बंधाया मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार के परिवार को ढ़ान्ढस*

*बीकानेर, 14 अप्रेल*. सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉक्टर सुरेंद्र वर्मा के  पिताश्री स्वर्गीय श्री रामदेव के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस सभा में बीकानेर के गणमान्य व्यक्तियों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए और वर्मा परिवार को शोक की इस घड़ी में सांत्वना दी।

इस दौरान केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, विधायक जेठानंद व्यास, पूर्व मंत्री डॉक्टर बीड़ी कल्ला, भाजपा नेता सत्य प्रकाश आचार्य, मोहन सुराणा सहित कई प्रमुख नेताओं एवं और चिकित्सा क्षेत्र के वरिष्ठ डॉक्टर्स ने  दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किये । 

पूर्व प्राचार्य एसपी मेडिकल कॉलेज डॉक्टर गुंजन सोनी, पीबीएम अधीक्षक डॉक्टर बीसी घीया, एसएसबी अधीक्षक डॉक्टर संजीव बुरी, पीबीएम के पूर्व अधीक्षक डॉक्टर पीके सैनी, वरिष्ठ आचार्य मेडिसिन विभाग डॉक्टर परमेंद्र सिरोही, डॉक्टर हरदेव नेहरा, डॉक्टर नरेंद्र डारा, डॉक्टर मनोज माली, डॉक्टर जितेंद्र आचार्य, डॉक्टर स्वाती फलोदिया, डॉक्टर सुशील फलोदिया, डॉक्टर संदीप गुप्ता, डॉक्टर पंकज टांटिया, डॉक्टर एमएल दवा, डॉक्टर सुरेंद्र बेनीवाल, डॉक्टर सुमन बुडानिया, डॉक्टर ओमप्रकाश सिंह, डॉक्टर विनोद छिम्पा, डॉ. सीएस मोदी, नरेंद्र परिहार, जितेंद्र ओझा, सावन शर्मा आदि ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मीडिया प्रतिनिधियों में बृजमोहन आचार्य, नवीन शर्मा, कुशाल शर्मा, योगेश खत्री, आनंद आचार्य, विनय थानवी, नरेश मारू, राजेश छगाणी, उमेश पुरोहित, राहुल मारवाह सहित कई लोग शामिल हुए। 

इसके अलावा लैब टेक्नीशियन अरुण रांकावत, संस्थापन अधिकारी नवरत्न श्रीमाली, संजय गहलोत, मेडिकल कॉलेज के स्टाफ सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता, विभिन्न संगठनों के अध्यक्ष तथा फार्मा लाइन के 
आरएमएसआरयू स्टेट सचिव सवाई दान चारणएवं अन्य दावा प्रतिनिधियों सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने श्रद्धांजलि सभा में पहुंचकर दिवंगत श्री रामदेव की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार को ढांढस बंधाया।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी लोगों ने स्वर्गीय श्री रामदेव के सादगीपूर्ण जीवन और उनके योगदान को याद किया तथा वर्मा परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। 

उल्लेखनीय है कि श्री रामदेव का निधन 7 अप्रैल को कोटा में हो गया था। आज बीकानेर में डॉक्टर सुरेंद्र वर्मा के निज आवास पर यह श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जिसमें बीकानेर के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।